संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर ब्लॉक की पंचायत बदूही की रहने वाली नेहा उर्फ अंकू ने सीएसआईआर, यूजीसी नेट ,जीआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण करके प्रदेश,क्षेत्र और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया हैं। नेहा ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया में 197 रैंक हासिल किया हैं हालांकि कि इस मुकाम को हासिल करने में यह दो बार चूक चुकी थी पर इसने हार नहीं मानी और घर बैठ कर ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से जानकारी हासिल करके रात-दिन एक करक पढ़ाई की और परीक्षा पास करके दिखाया ।
नेहा के इस परीक्षा के उतीर्ण करने पर उनके परिजनों के साथ ही सगे संबंधी, रिश्तेदार और गांव के लोग भी बेहद खुश हैं। अब उनके घर पर बधाइयां देने के लिए लोगों का तांता लग रहा हैं। वहीं नेहा की इस कामयाबी को देखते हुए जिस स्कूल से नेहा ने अपने स्कूल स्तर की पढ़ाई की है उन्होंने भी नेहा की फोटो स्कूल में लगाने का फैसला लिया है जिससे कि स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चे भी उनसे प्रेरणा ले सकें।
नेहा (अंकू) ने कहा कि उन्होंने तीसरी कक्षा से लेकर दसवीं तक की पढ़ाई ऐंजल मॉडल पब्लिक स्कूल ख़न्नी से की हैं। उसके बाद प्लस वन-प्लस टू जसूर सरकारी स्कूल ओर बैचलर बीएससी बॉटनी राजकीय आर्य डिग्री कालेज नूरपुर से की हैं। उसके बाद मास्टर डिग्रीवबॉटनी मे एचएमबी जालंधर से की हैं। अभी मैंने सीएसआईआर, यूजीसी नेट ,जीआरएफ की परीक्षा पास की है जिसमें मेरा ऑल इंडिया लेवल 197 रैंक आया हैं।
नेहा ने बताया कि इस परीक्षा को पास करने में उन्हें बहुत सी मुश्किलें भी आई जिसकी वजह से वह कई बार हिम्मत भी हार गईं,लेकिन उन्होंने तैयारी जारी रखी और परीक्षा को पास करने की ठान ली जिसके बाद उन्हें यहां सफलता मिली हैं। उन्होंने कहा कि मेरे परिजन साथ थे तो मुझे हिम्मत रहती थी। मैंने इस परीक्षा को पास करने के लिए खुद पढ़ाई करके कोशिश की,कुछ अध्यापकों से भी जानकारी ली। नोटस बनाए और परीक्षा भी दी पर मैं उसके पास नहीं हो पाई।
नेहा ने बताया कि जब उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी तो उन्होंने इस परीक्षा को कैसे पास किया जा सकता है और इसके लिए किस तरह से तैयारी करनी चाहिए इसलिए कर ऑनलाइन जानकारी जुटाना शुरू किया। इस बार उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लेकर परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी और अपने तीसरे अटेंप्ट में उन्होंने इस परीक्षा को पास कर लिया हैं। अपनी कामयाबी का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता के साथ हैं अपने परिवार और अपने शिक्षकों को दिया हैं।
नेहा की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता भी बेहद खुश हैं नेहा के पिता सतीश कुमार ने कहा कि उनकी बेटी में कड़वे परीक्षण से यह मुकाम हासिल किया है। हालांकि दो बार वह इस परीक्षा में पास नहीं हो पाई लेकिन अब तीसरी बार नेहा ने अपनी मेहनत से इस परीक्षा को पास कर दिखाया है जिसे लेकर वह बहुत तक खुश हैं। उन्होंने दूसरे माता-पिता को भी यहां संदेश दिया उनका बच्चा जो करना चाहता है उसमें माता-पिता को अपने बच्चे का पूरा सहयोग करना चाहिए ताकि बच्चा अपने परीक्षण से अपने मुकाम को हासिल कर सके।
नेहा की माता पिंटू ने कहा कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है कि हमारी बेटी ने ऑल इंडिया में 197 रैंक हासिल किया हैं। मेरी बेटी दिन में आठ घंटे पढ़ा करती थी चार घंटे सोती थी। दिन-रात कमरे में बैठ कर पढ़ाई करती रहती थी। उसे बाहर क्या हो रहा है उसका भी पता नहीं रहता था। मैं दूसरे बच्चों को भी कहना चाहती हूं कि जिस तरह मेरी बेटी ने कड़ी मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है आप भी इसी तरह मेहनत करके सफ़लता हासिल कर सकते हैं।
