बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -नगर परिषद बिलासपुर द्वारा पूरे शहर में डेंगू से एतिहात बरतते हुए फॉगिंग करवाई जाएगी। शहर के हर वार्ड में फॉगिंग होगी। जिसके लिए नगर परिषद ने पूरी तैयारी कर ली है।
शहर के 11 वार्डों की उन जगहों पर विशेष रूप से फॉगिंग की जाएगी, जहां पर डेंगू के मच्छर के पैदा होने की आशंका अधिक रहती है।नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शहर डेंगू का मच्छर न फैले, इसके लिए यह प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही नगर परिषद द्वारा शहर की उन जगहों पर भी नजर रखी जा रही है, जहां पानी अधिक रूकता है। वहीं, कबाड़ और टायर की दुकानों का भी निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि, पानी एकत्रित न हो और डेंगू न फैले। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने आसपास पानी एकत्रित ना होने दें, जिससे मच्छर पैदा न हो।
