राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश को ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में हिमाचल प्रदेश सरकार ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में एचआरटीसी विभाग के ऊना डिपो में एचआरटीसी के ऊना डिपो में BS6 श्रेणी की नई बसें पहुंचनी शुरू हो गई हैं। यह सभी बसों को प्रदूषण को देखते हुए BS6 श्रेणी से डिजाइन किया गया हैं। इससे पर्यावरण दूषित नहीं होगा। इस लिहाज से इन बसों को खासतौर से डिजाइन किया गया हैं।
एचआरटीसी ऊना डिपो के रीजनल मैनेजर सुरेश कुमार धीमान ने बताया हैं की नई BS6 श्रेणी की बसें ऊना पहुंचना शुरू हो गई हैं। दो नई गड़िया उनके पास पहुंच गई हैं, जबकि बाकी बसे अभी पहुंचनी बाकी हैं। अधिकारी ने कहा की ऊना डिपो को 10 बसे मिलनी हैं। पासिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन बसों को उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद रूटों पर बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने इन बसों की खासियत बताते हुए कहा की यह बसें खासकर पर्यावरण को देखते हुए डिजाइन की गई हैं।
यात्रियों को इन बसों में सफर करते समय मोबाइल चार्जर की सुविधा मिलेगी और इस बस में अलार्म की सुविधा भी दी गई हैं। अगर किसी महिला यात्री के साथ कोई छेड़छाड़ भी करता हैं तो अलार्म बजते ही इसकी पूरी जानकारी कंट्रोल रूम को जाएगी और बस को ट्रेस करने में मदद मिलेगी। यात्री इस बस में सफर करते समय अपना सफर सुखद और आरामदायक महसूस करेंगे। इस हिसाब से इन बसों को तैयार किया गया हैं।
