सोलन : योगेश शर्मा- क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में लोगों को कोरोनावायरस की जांच करवाने के लिए काफी समय का इंतजार करना पड़ रहा है । लोगों को एक से डेढ़ घंटे का इंतजार कोविड टेस्ट करवाने के लिए करना पड़ रहा हैं। इसको लेकर अस्पताल में कोरोना की जांच करवाने के लिए आए लोगों ने आपत्ति जाहिर की है।
लोग बोले : सैंपल देने के लिए घँटों करना पड़ रहा इंतजार
लोगों का कहना है कि वे एक से डेढ़ घंटे का इंतजार कोविड टेस्ट करवाने के लिए कर चुके हैं लेकिन सबसे पहले अस्पताल प्रशासन के लोगों का टेस्ट लिया जा रहा है और वह लाइन में लगे हुए हैं। अस्पताल में सिरमौर से एक गर्भवती महिला के साथ आए व्यक्ति अजय ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ टेस्ट के लिए आए है वो गर्भवती है और डॉक्टरों ने इमीडीएटली टेस्ट करवाने के लिए कहा है लेकिन अभी तक उनकी बारी नहीं आई है , वह इंतजार कर रहे हैं कि कब उनकी बारी आएगी लेकिन प्रशासन को भी इस बारे में ध्यान देना चाहिए। वहीं एक बुजुर्ग दंपत्ति ने भी कोविड टेस्ट में देरी होने पर आपत्ति जाहिर की है।
बता दें कि जिला सोलन में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण के लिए सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला में इस वक्त कोरोना संक्रमण के 67 मामले एक्टिव है । वहीं जिला में अब तक 31801 लोग ठीक भी हो चुके हैं। लगातार स्वास्थ्य विभाग रेंडम सेंपलिंग और कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रहा है।
