Shimla, Sanju (TSN)-शिमला से सांसद और भारतीय जनता पार्टी के नेता सुरेश कश्यप ने जातीय जनगणना को एक निर्णायक और ऐतिहासिक पहल बताया है। शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह कदम सामाजिक और आर्थिक संतुलन को मजबूती देगा। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसने वर्षों तक सिर्फ़ दिखावा किया और जनता को भ्रमित किया।
सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक सत्ता में रहते हुए भी जातीय जनगणना की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है और आरक्षण जैसे मुद्दों पर गंभीर नहीं रही है। सुरेश कश्यप ने राहुल गांधी की जातीय जनगणना को लेकर की गई बातों को दिखावटी बताते हुए कहा कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता वास्तव में आरक्षण विरोधी सोच रखते हैं।सुरेश कुमार कश्यप ने कहा कि जातीय जनगणना से समाज के सभी तबकों को वास्तविक प्रतिनिधित्व मिलेगा। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सिर्फ़ राजनीति की है, जबकि हम इसे हकीकत में बदल रहे हैं।
