Una, Rakesh ( TSN)-भारतीय जनता पार्टी ने राज्य स्तरीय हरौली उत्सव के आयोजन को लेकर कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के पूर्व प्रवक्ता राम कुमार ने कहा कि इस उत्सव के लिए प्रदेश के विभिन्न विभागों और व्यावसायिक वर्गों से जबरन पैसे वसूले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचली कलाकारों की अनदेखी कर बाहरी कलाकारों को ज़्यादा मान-सम्मान और भुगतान दिया गया।
उपमुख्यमंत्री को घेरा
राम कुमार ने कहा कि रात 10 बजे के बाद भी कार्यक्रम जारी रहना नियमों का उल्लंघन है और उपमुख्यमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए। भाजपा ने सरकार और प्रशासन पर कानून की अनदेखी का आरोप लगाया है।राम कुमार ने कांग्रेस सरकार पर हरौली में नशे को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी और उपमुख्यमंत्री उसी क्षेत्र से विधायक थे, तब चिट्टा माफिया ने अपने पैर पसारे।राम कुमार का दावा है कि उपमुख्यमंत्री के गांव में आज भी चिट्टा openly बेचा जा रहा है, लेकिन पुलिस और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जो नेता हिमाचल को नशा मुक्त करने की बात करते हैं, वे अपने ही गांव में नशा रोकने में असफल क्यों हैं?
