राहुल चावला,धर्मशाला(TSN): रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत-न्यूजीलैंड का मैच होना हैं। शनिवार को मैच से पूर्व प्रेस से बातचीत करते हुए टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि हार्दिक पांड्या महत्वपूर्ण खिलाड़ी है, उनके टीम में होने से बेलेंस रहता है ऐसे में अब वह बेस्ट कांबिनेशन को लेकर मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें खेल के दौरान होती रहती हैं, ऐसे में हम पिछले चार मैचों का जीत का अभियान आगे भी जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि हम ओपोजिशन के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बहुत अधिक फ़ोकस भी नहीं करना चाहते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बेहतरीन खेल खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को भारत में खेलने का भी काफी अनुभव है, जबकि काफी एक्सपीरियंस खिलाड़ी भी उनके पास उपलब्ध है ऐसे में रविवार के मैच में बेहतरीन कॉन्टेस्ट देखने को मिलेगा।
कोच ने कहा कि पहले मैचों में कुलदीप व जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ब्रेकथ्रू के साथ रन रेट को रोकने में मदद की हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने लेफ्ट आर्म स्पिनर का सही इस्तेमाल किया हैं। राहुल द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से एवरेज रेटिंग लो विकेट मामले में कहा कि 300 व प्लस स्कोर हो रहे है, तो वह भी सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हर बॉल में चौके और छक्के का महत्व नहीं है, उसके लिए टी-20 हैं। उन्होंने कहा कि वनडे में बल्लेबाजों व गेंदबाजों में महत्वपूर्ण मुकाबला देखने को मिलना चाहिए, ऐसे में हर स्किल को देखने का मौका मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बड़े मैचों में भी छोटे स्कोर बनते हैं, ऐसे में उसकी शिकायतें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार विकेट अच्छा खेलती है तो 350 प्लस स्कोर भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल ने बेहतरीन खेल दिखाया है, पहले मैच से लेकर अब तक मिले मौकों को बनाया हैं। पांच महीने की इंजरी के बाद लौटने पर जिस तरह का प्रदर्शन किया है, बेहतरीन स्किल सेट करके आत्मविश्वास से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शार्दूल बोलिंग ऑलराउंडर के रूप में उनका महत्वपूर्ण रोल है, साथ ही लास्ट में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
हार्दिक के न होने पर अब तीन गेंदबाज, तीन स्पिनर के साथ जाने के भी हमारे पास कॉम्बिनेशन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सूर्या ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन खेला है, ईशान भी लेफ्ट हैंड से बेहतर कर सकते हैं। ऐसे में स्थितियों के तहत ही मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला मैदान में ठंड भी काफी है, और डीयू फैक्टर भी रहेंगे ऐसे में टॉस जीतने पर डिपेंड करते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में चेस भी हुआ है, और नीदरलैंड ने स्कोर बचाया भी है, तो ऐसे में दोनों के लिए कंडीशन सही है, उसके तहत ही मैच जीतने की कोशिश की जाएगी।
