By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा सदस्य के रूप में दिलाई गई शपथ.. सीएम व नेता प्रतिपक्ष का एक दूसरे पर पलटवार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा सदस्य के रूप में दिलाई गई शपथ.. सीएम व नेता प्रतिपक्ष का एक दूसरे पर पलटवार
himachalpolitical

नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा सदस्य के रूप में दिलाई गई शपथ.. सीएम व नेता प्रतिपक्ष का एक दूसरे पर पलटवार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/06/12 at 3:45 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा उपचुनाव में 6 नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को शिमला में विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली.इस मौके पर हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 2 भाजपा और 4 कांग्रेस से जीतकर विधानसभा पहुंचे विधायकों को शपथ दिलाई.इस दौरान धर्मशाला से सुधीर शर्मा,बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल दोबारा चुनकर विधानसभा पहुंचे,वहीं लाहौल स्पीति से अनुराधा राणा,सुजानपुर से कैप्टन रंजीत सिंह,गगरेट से राकेश कालिया और कुटलैहड़ से विवेक शर्मा ने विधायक के रूप में शपथ ग्रहण की.

इस दौरान नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा सदस्य के रूप में चुने जाने को लेकर खुशी जताई.इस दौरान उन्होंने विधायक बनने के बाद अपनी प्राथमिकताओं का भी जिक्र किया.उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता में सबसे पहले अपने विधानसभा क्षेत्र का विकास रहेगा

कांग्रेस को मजबूत सरकार बनाने के लिए जनता ने जिताए 4 विधायक, BJP को मिला जवाब

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा के लोग 4 जून को प्रदेश में सरकार बनाने की बात कह रहे थे.उन्होंने कहा कि वह लगातार इस बात का जिक्र कर रहे थे कि सरकार मजबूत करने के लिए कांग्रेस को केवल एक विधायक की आवश्यकता थी.मगर प्रदेश की जनता ने चार कांग्रेस के विधायकों को जिताकर विधानसभा भेजा.उन्होंने ने कहा कि अब विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 38 हो गई है.प्रदेश सरकार अगले साढ़े 3 साल तक प्रदेश की जनता सेवा करेगी.

नेता प्रतिपक्ष का पलटवार..सरकार की स्थिरता पर अभी भी संशय बरकरार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नवनिर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि हिमाचल चुनाव में भाजपा ने लोकसभा की चारों सीटें जीती जिसमें एक सीट भाजपा ने कांग्रेस से छीनी है.इस दौरान उन्होंने सरकार की स्थिरता पर फिर सवाल उठाया.उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में अभी भी सब कुछ ठीक नहीं है ऐसे में सरकार की स्थिरता पर संशय बना हुआ है.जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायकों के बारे में मुख्यमंत्री ने जो सार्वजनिक रूप से कहा है उसको लेकर विधायकों ने भी मानहानि का मामला दायर किया है जो मुख्यमंत्री को आने वाले वक्त में भुगतना पड़ेगा.

TAGGED: Shimla Newly elected MLAs were sworn in as Assembly members
Chandrika June 12, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुधीर शर्मा और इंदर दत्त लखनपाल ने विधायक पद की ली शपथ… प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
Next Article BJP कोर ग्रुप की बैठक में तीन सीट पर होने वाले विधान सभा उपचुनाव पर बनाई गई रणनीति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

मुहर्रम पर शिमला में अमन और भाईचारे का संदेश, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

Ago

चम्बा से उठा नशा मुक्ति का जनसंदेश, एंटी चिट्टा दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आह्वान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?