संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बीते कल 19 कॉलेजों को बंद करने का निर्णय लिया हैं। सरकार के इस निर्णय का विरोध भाजपा की ओर से किया जा रहा है और भाजपा इस निर्णय को ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ अन्याय भी करार दे रही हैं। भाजपा का आरोप हैं कि सुक्खू सरकार बिना कुछ सोचे समझे संस्थानों को बंद करने का काम कर रही हैं। वहीं भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी कर रही हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव कटवाल ने बताया कि सरकार के इन जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ़ 13 मार्च को भाजपा शिमला में भी विरोध प्रदर्शन करेगी और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर सरकार के गलत निर्णयों से अवगत करवाएगी। भाजपा सरकार ने लोगों की मांग पर दूर दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेजों को खोला था ताकी बच्चें ग्रामीण स्तर पर ही अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके लेकिन सुक्खू सरकार ने कॉलेजों को बंद कर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया हैं,जिसका भाजपा सड़क से लेकर विधान सभा सदन और कोर्ट तक विरोध करेगी और लड़ाई लड़ेगी।
