मंडी,धर्मवीर (TSN)-सीनियर सकेंडरी स्कूल केलोधार में नौंवी कक्षा की छात्रा ईशा ठाकुर ने अंडर-14 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दो-दो खेलों में नेशनल लेबल के लिए अपना चयन करवाया है। ईशा ठाकुर बेडिमिंटन और वॉलीबाल में नेशनल के लिए सिलेक्ट हुई है।
दो-दो खेलों में नेशनल लेवल के लिए चयन होना अपने आप में गर्व की बात
बता दें कि अंडर-14 में खंड और जिला स्तर पर उमदा प्रदर्शन करने के बाद ईशा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ था।अंडर-14 की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शिमला जिला के सुन्नी में 6 से 9 अक्तूबर तक आयोजित की गई।इसमें ईशा ठाकुर ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ईशा ने बेडमिंटन और वॉलीबाल की स्पर्धाओं में भाग लिया और दोनों में ही नेशनल लेबल के लिए इसका चयन हो गया है।अब ईशा अंडर-14 के नेशनल में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। ईशा के पिता भीम सिंह ठाकुर पेरामिल्ट्री से रिटायर हुए हैं जबकि माता मीना देवी जेबीटी शिक्षिका हैं। ईशा की इस कामयाबी से पूरे स्कूल और इलाके में खुशी की लहर है।सीनियर सकेंडरी स्कूल केलोधार की कार्यवाहक प्रधानाचार्य संध्या कुमारी, एसएमसी प्रधान खीला देवी, डीपीई देवेंद्र कुमार, पीईटी रोहित कुुमार और टूरिज्म के अध्यापक उमेश कुमार ने ईशा को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। स्कूल के अध्यापकों ने ईशा के हुनर को निखारने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।
