मंडी/परी शर्मा: विधानसभा चुनाव के लिए मंडी जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन की सूचना सोमवार को जारी कर दी गई। निर्वाचन अधिकारी एंव सदर एसडीएम रितिका जिंदल ने बताया कि नामांकन के पहले दिन जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्रों के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने बताया कि 17 से 25 अक्तूबर तक उम्मीदवार सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन जमा करवा सकते है।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार के साथ पांच लोग ही नामांकन जमा करवाने एसडीएम आफिस आ सकते है। उन्होंने जानकारी दी की शनिवार, रविवार और सोमवार को छुट्टी होने के चलते नामांकन नही लिया जाएगा। रितिका जिंदल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन जमा करवाने का पहला दिन था और एक भी नामांकन नही हुआ है। लेकिन 9 से 10 नोमिनेशन फार्म विभिन्न राजनीतिक दल के लोग लेकर गए है।
