मंडी/परी शर्मा: सराज विधानसभा सीट के लिए सीपीआई(एम) के प्रत्याशी महेंद्र राणा 21 अक्टूबर को नामांकन पत्र भरा जाएगा। सीपीआई(एम) ने निर्णय लिया कि 21 अक्टूबर को नामांकन पत्र दिन के 12 बजे थुनाग में भरा जाएगा व उस से पहले सुबह 10 बजे लंबाथाच से थुनाग तक रोडशो किया जाएगा।
चुनाव प्रचार समिति के सयोजक चन्दर कांत ने कहा की नामांकन के बाद पूरे सराज में घर घर जा कर लोगो से वोट की अपील की जाएगी । इस चुनाव में सिराज में ठेकेदारी के खिलाफ व सरकारी क्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगो से वोट मांगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की जनता विरोधी नीतियों के ख़िलाब व कांग्रेस की चुप्पी पर निशाना साधते हुए हर वर्ग से महेंद्र राणा के फेवर में वोट अपील की जाएगी।
