शिमला : कमल भारद्वाज -हिमाचल प्रदेश मे आपदा में सामाजिक संस्थाए अपना योगदान दे रही है । इसके तहत नोफल एक उम्मीद संस्था द्वारा आज पुराने संस्कृत कॉलेज फागली में आपदा से प्रभावित लोगो के लिए गोलगपो का लंगर लगाया गया ।
दरअसल इस आपदा प्रभावित केंद्र में रुके छोटे छोटे बच्चो की इच्छा गोलगप्पे खाने की थी । संस्था अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह ने बच्चो की इच्छा पूरी करते हुए इस स्थान पर रुके सभी आपदा प्रभावित लोगों को गोलगप्पों का लंगर लगाया ।संस्था की टीम हर संभव कोशिश कर रही है की घर से बेघर हुए लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो जब तक उनको आपने आशियाने नही मिल जाते ।
