मंडी :धर्मवीर -जिंदगीभर की कमाई से बनाया हुआ घर जब पलक झपकते ही आंखों के सामने ही टूट जाये तो बहुत दुख होता है। बात हो रही है बीते रविवार 14 अगस्त को भारी बारिश से हुई तबाही की। जहां मंडी जिला के सरकाघाट में बारिश के कारण आंखों के सामने ही पूरा मकान जमीदोंज हो गया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ वायरल हो रही है। यह मकान भारतीय सेवा से बतौर लांस नायक सेवानिवृत हुए अशोक गुलेरिया का था, जिन्होंने अपनी जिंदगी घर की कमाई से 2 साल पहले यह घर बनाया था। इतना ही नहीं घर मे गैरेज में खड़ी लाखों की कार भी घर के साथ ही दब गई।
सेना से लांस नायक सेवानिवृत्त हैं अशोक गुलेरिया
सेना में बतौर लांस नायक सेवानिवृत्त होने के बाद अशोक गुलेरिया हिमाचल पुलिस शिमला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अशोक गुलेरिया ने सरकाघाट मुख्यालय से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर गांव टटीही में दो साल पहले यह घर बनाया था। अशोक गुलेरिया ड्यूटी से छुट्टी लेकर अपने घर आये हुए थे। दो दिन पहले ही इन्होंने इस घर मे हवन करवाया था। अशोक गुलेरिया के भाई अश्वनी गुलेरिया ने बताया कि रविवार सुबह 7 बजे घर मे साथ बनी सड़क में लैंडस्लाइड हुआ। उसके बाद उनके भाई ने गाड़ी गैरेज में लगा दी। बारिश के चलते धीरे धीरे लैंडस्लाइड होती रही और घर मे सामने बनी सड़क पूरी तरह से धंस गयी। 3 बजे बारिश थमते ही जैसे ही धूप खिली तो पूरा घर जमींदोज हो गया। उन्होंने बताया कि घर, गाड़ी सहित उनके भाई का लगभग 1 करोड़ का नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि इस हा+दसे के बाद अशोक गुलेरिया ने बुधवार को शिमला में ड्यूटी ज्वॉइन कर ली है। अभी अशोक गुलेरिया अपनी पत्नी के साथ शिमला में ही रह रहे हैं। वहीं टटीही गावं में अन्य घरों को भी खतरा बना हुआ है। एहतियात तौर पर प्रशासन द्वारा कई घरों को खाली करवाया गया है।
