बिलासपुर :सुभाष ठाकुर -प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए एम्स बिलासपुर में बैठक का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय खेल व सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने की है ।
इस बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित बिलासपुर जिला से भाजपा विधायक व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे । वहीं बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस बार प्राकृतिक आपदा के चलते बिलासपुर जिला में करीब 180 करोड़ रुपए का नुकसान देखने को मिला है । जिससे जिला की सड़कें, पानी की स्कीम व बिजली सुविधा प्रभावित हुई है तो साथ ही सहित लोगों के घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है । साथ ही अनुराग ठाकुर ने सड़क, बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को जल्द बहाल करने के सम्बंधित विभागों को आदेश दिए हैं।
