By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नोफल संस्था ने IGMC से PGI के लिए शुरू की निशुल्क एंबुलेंस सेवा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > नोफल संस्था ने IGMC से PGI के लिए शुरू की निशुल्क एंबुलेंस सेवा
healthhimachal

नोफल संस्था ने IGMC से PGI के लिए शुरू की निशुल्क एंबुलेंस सेवा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/06/20 at 2:28 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज – प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी से पीजीआई रेफर होने वाले गंभीर मरीजों को अब एंबुलेंस के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अब आईजीएमसी से पीजीआई के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू हो गई है। सोमवार को सेवा नोफल संस्था द्वारा आईजीएमसी से पीजीआई के लिए एंबुलेंस शुरू की गई। जिसका राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

बता दें कि यह निशुल्क एंबुलेंस सेवा महीने में 6 दिन शुरुआती तौर पर चलेगी और आगे जैसे-जैसे मरीज रहेंगे यह सेवा बढ़ाई जाएगी। गौरतलब है कि बीते साल सरकार ने आईजीएमसी से पीजीआई के लिए एचआरटीसी की ट्रैवलर सेवा शुरू की थी। लेकिन वह बीच में ही हाफ गई, जिससे मरीजों को पीजीआई जाने के लिए या तो टैक्सी करनी पड़ती थी जिसका खर्चा बहुत पड़ता था या बसों में जाना पड़ता था। लेकिन अब इमरजेंसी में गंभीर मरीज को पीजीआई रेफर किए जाने पर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और उसे निशुल्क एंबुलेंस सेवा मिल सकेगी।

राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने कहा कि नोफल संस्था ने आईजीएमसी से पीजीआई के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की है,इससे उन गंभीर मरीजों को लाभ मिलेगा जो पीजीआई अपने मरीज को ले जाने के लिए इधर-उधर भटकते थे। यही नहीं संस्था द्वारा कैंसर के गरीब मरीजों को दवाई भी उपलब्ध करवाई जा रही है जिससे गरीबों का इलाज अस्पताल में निशुल्क हो सके।

कैंसर के मरीजों को 10 हजार रुपए की दवाई निशुल्क

गुरमीत सिंह अध्यक्ष नोफल संस्था ने कहा कि पीजीआई के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। यह सेवा महीने में 6 दिन चलेगी और गंभीर मरीजों को आईजीएमसी से पीजीआई ले जाएगी। इसमें कैंसर के मरीजों को 10 हजार रुपए की दवाई निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

TAGGED: Shimla free ambulance service started
Chandrika June 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article घुमारवीं के मुख्य बाजार में चोरो ने दिनदिहाड़े चुराई दुकान के बाहर से स्कूटी
Next Article चंडीगढ़-मनाली NH पर श्रद्धालुओं के लिए 15 दिवसीय लंगर की व्यवस्था
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण, विकास के प्रति जताई प्रतिबद्धता

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?