बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है, जब भरी दोपहर को घुमारवीं के मुख्य बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाके में एक दुकानदार की स्कूटी दुकान के बाहर से ही चोरी हो । स्कूटी मालिक नीरज वर्मा मुख्य बाजार में एसबीआई बैंक के सामने कंप्यूटर प्लानेट के नाम से एक कंप्यूटर शॉप चलाते हैं।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना
जानकारी के अनुसार दुकान पर काम करने वाला एक लड़का काम से बाहर जा रहा था । उसने अपना सामान का बैग स्कूटी पर बाहर रखा और कुछ और सामान लेने के लिए वह दुकान के अंदर आ गया। लड़का जब दुकान से सामान लेकर बाहर निकला तो दुकान के बाहर स्कूटी ना देखकर हैरान रह गया। उसने मालिक को बताया कि बाहर स्कूटी नहीं है ।दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे थे,जिनमें चोरी की यह घटना रिकॉर्ड हो गई । दुकान मालिक ने अपने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पाया कि गांधी चौक की तरफ से दो लड़के पैदल जा रहे थे,उन्होंने स्कूटी खड़ी देखी क्योंकि स्कूटी की चाबी साथ में ही थी और पलक झपकते ही उन्होंने स्कूटी स्टार्ट की और उसे चुरा कर ले गए हैं ।जिसके बाद दुकानदार ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन में दी।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज में पाया कि दोनों लड़के स्कूटी लेकर दकडी चौक की तरफ भागे हैं ।जिसके बाद पुलिस दुकानदार को लेकर रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी रही, ताकि स्कूटी चोरों को पकड़ा जा सके। जानकारी के अनुसार पुलिस को शहर से करीब दो किलोमीटर दूर घुमारवीं सरकाघाट मार्ग पर हार कुकार कस्बे के पास स्कूटी पर रखा गया । सामान का बेग सड़क किनारे फेंका हुआ बरामद हुआ है, लेकिन खबर लिखे जाने तक स्कूटी और चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उनके पास स्कूटी चोरी होने की एक लिखित शिकायत आई थी, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
