मनमिन्दर अरोड़ा/कुल्लू: चुनाव आयोग को नॉमिनेशन की डेट बढ़ानी चाहिए या फिर 22 व 23 की छुट्टियों को वर्किंग डे में बदलना चाहिए। यह बात कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा ने कही। उन्होंने कहा कि अभी तक दोनों दलों ने उम्मीदवार तक घोषित नहीं किए है और नॉमिनेशन अवधि में तीन छुट्टियां लगातार आ रही है जिस कारण दोनों बड़े दलों को परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लीगल सेल ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर अवगत करवा दिया है और अन्य दलों को भी चुनाव आयोग से यह गुहार लगानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम इलेक्शन कमीशन का स्वागत करते हैं लेकिन जब यह तिथियां घोषित की तो इस चीज का ध्यान रखना चाहिए था कि कितनी छुट्टियां हैं और कितने वर्किंग डे है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की विभिन्न स्थानों से एनओसी लेनी होती है लेकिन छुट्टियों में उन्हें यह नहीं मिलेगी जिस कारण परेशानियां झेलनी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि छुट्टियों के बाद सिर्फ एक दिन 25 अक्तूबर नॉमिनेशन है। इस दिन उम्मीदवार न तो एनओसी ला पाएंगे और न ही नॉमिनेशन कर पाएंगे। इसलिए चुनाव आयोग को या तो नॉमिनेशन की डेट बढ़ानी चाहिए या फिर दो छुट्टियों को वर्किंग डे में बदलना चाहिए।
