संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में नशे के खिलाफ व नशे को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए गए अपने अभियान में पुलिस जिला नूरपुर को लगातार सफलता मिल रही हैं। पुलिस थाना ज्वाली में पुलिस की टीम की ओर से देर शाम पेट्रोलिंग के दौरान मदन लाल पुत्र अमर सिंह वीपीओ भरमाड के घर में शक के आधार पर की गई छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान 10 पेटियों में 117 बोतल देसी शराब मार्का वीआरवी संतरा बरामद करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई हैं।
डीएसपी ज्वाली मनोज तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मदन लाल के खिलाफ पुलिस थाना ज्वाली में मुकदमा नंबर 53/2023 जेर धारा 39(1) (ए) एचपी एक्साइज एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया हैं और आगे की कार्रवाई शुरू की।
