By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी चोट, 452 ग्राम चरस और 75 हजार नकद बरामद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी चोट, 452 ग्राम चरस और 75 हजार नकद बरामद
himachalNews

नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी चोट, 452 ग्राम चरस और 75 हजार नकद बरामद

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/23 at 5:37 PM
Share
Nurpur, Sanjeev-:पुलिस जिला नूरपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नूरपुर पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 452 ग्राम चरस और 75 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस जिला नूरपुर के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने डिफेंस रोड पर नियमित नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी को जांच के लिए रोका। संदिग्ध स्कूटी का नंबर HP-38F-1073 था। स्कूटी चला रहे व्यक्ति की पहचान रवि सिंह पुत्र प्रमोद सिंह, निवासी गांव भलेटा, डाकघर काथल, जिला कांगड़ा के रूप में हुई।पुलिस द्वारा जब स्कूटी सवार की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 452 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके अलावा उसके पास से 75,000 रुपये नकद भी मिले, जिनके बारे में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि नकद राशि नशा तस्करी से जुड़ी हो सकती है. पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह चरस कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस मामले में नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और आने वाले समय में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।उन्होंने कहा कि नूरपुर पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।
TAGGED: Kangra police arrested drug smugglers
Chandrika December 23, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आईजीएमसी में मरीज और डॉक्टरों के बीच हाथापाई, सीएम सुक्खू ने तलब की रिपोर्ट
Next Article हिमाचल के स्ट्रीट फूड को अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर नई पहल, स्वच्छता व गुणवत्ता पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में चिट्टा माफिया पर पुलिस का शिकंजा कड़ा, जनता से मांगा सहयोग

Ago

धर्मशाला में म्यूजियम डे पर सजेगी पंजाब के कलाकारों की खास प्रदर्शनी

Ago

चिंतपूर्णी में भाजपा प्रत्याशी पवनजीत सिंह को मिला वरिष्ठ नेता का समर्थन, लोगों से सहयोग की अपील

Ago

कांगड़ा में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हेरोइन व नकदी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?