शिमला | इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में मरीज और डॉक्टरों के बीच हुई हाथापाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब करते हुए जांच के लिए एक कमेटी गठित की है।
आईजीएमसी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (एमएस) डॉ. राहुल राव ने बताया कि इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि शाम पांच बजे तक मामले से जुड़ी पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। डॉ. राहुल राव ने आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
