अरविंदर सिंह,हमीरपुर: उन्नत भारत अभियान के तहत आरोग्य भारती हिमाचल प्रदेश ने एनआईटी हमीरपुर के सभागार में उत्तर क्षेत्रीय पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन किया । कार्यशाला का शुभारंभ रविवार को मुख्यतिथि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने दीप प्रजवलित और भगवान धन्वंतरि के चित्र को पुष्पांजलि कर किया। इस मौके पर आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पंडित ने मुख्यतिथि को शाल,टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
कार्यशाला स्थल पर पहुंच ने पर राज्यपाल ने पौधरोपण भी किया।इस अवसर पर एनआईटी के निदेशक एच. एम सूर्यवंशी, उपायुक्त हमीरपुर हेमंत बैरवा, पुलिस अधीक्षक डॉ .आकृति शर्मा, डीएफओ राकेश कुमार, एसडीएम हमीरपुर मुनीष सोनी सहित आरोग्य भारती के राष्ट्रीय सचिव अशोक कुमार सहित उत्तर भारत से आए संगठन के पदाधिकारियों व पर्यावरणविद्ध मौजूद रहे ।
कार्यशाला के दौरान पर्यावरण के संरक्षण, प्लास्टिक उपयोग के दुष्प्रभाव, पानी के सही इस्तेमाल, वनों के संरक्षण, आर्गेनिक खेती पर बल देने पर किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई और पर्यावरण को बचाने के लिए कार्य करने का संकल्प किया गया । राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने लोगों से विकास के लिए उठाए जार रहे कदमों के साथ पर्यावरण को बचाने के उपाय पर बल देने का आवाह्न किया ।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि आज पर्यावरण ना केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर कहा है कि भारत पर्यावरण को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है उसकी मजबूरी नहीं हैं । उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व में सबसे कम कार्बन के उत्सर्जन करने वाले देशों में गिना जाता हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका अदा करने का आह्वान भी किया ।
प्रदेश में बढ़ते नशे पर ज़ाहिर की चिंता
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने प्रदेश में बढ़ते नशे पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देव भूमि है और देव संस्कृति होने के बावजूद आज युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक हिमाचल वासी का कर्तव्य है कि वह अपने घरों में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करें ताकि इस कुरीति को जड़ से मिटाया जा सके ।
