संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर में अ व संवेदनशील गतिविधियों पर 24 घंटे पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस अपने कार्यालय से ही इन गतिविधियों पर नज़र रखेगी। इसके लिए पुलिस जिला नूरपुर में एसपी कार्यालय में कमांड एंड कंट्रोल रुम तैयार कर लिया गया हैं, जिसकी मदद से पुलिस जिला नूरपुर के तहत आने वाले सभी महत्वपूर्ण जगहों की निगरानी रखी जाएगी। इस योजना के पहले चरण में महत्वपूर्ण साइटों को इस कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया हैं।
पुलिस जिला नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने कहा कि यह कमांड एंड कंट्रोल रूम का हमारा सैंटर बना है क्योंकि यह जिला बॉडर पर स्थित है और नया जिला बना हैं। इफेक्टिव सर्विलांस और बॉडर पर निगरानी करने के लिए फेज वन में जो दस ग्यारह यहां से प्रवेश और निकासी साइट है और संवेदनशील साइटों है उनको कंट्रोल रूम के साथ जोड़ा गया हैं। यहां से हर साइट की लाइव निगरानी इसी कंट्रोल रूम से रहेगी।
उन्होंने बताया कि 24×7 इसकी सर्विस रहेगी ताकि कोई असंवेदनशील एक्टिविटी या अज्ञात एक्टिविटी होती है तो उसके बारे में यहां जानकारी मिल जाए और जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी तुरंत कार्यवाही अमल में आई जा सके।
