सोलन/योगेश शर्मा: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश भर में राशन डिपुओं का निरीक्षण खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सोलन के सलोगड़ा में स्थित राशन डिपू का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक के सी चमन औचिक निरीक्षण किया। निदेशक के सी चमन ने बताया कि प्रदेशभर में कुल 5500 सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दुकानें है। ऐसे में यहां पर विभाग द्वारा औचिक निरीक्षण कर यह जांच की जा रही है कि क्या बेहतर सुविधा के साथ इन दुकानों पर लोगों को राशन वितरण किया जा रहा है या नहीं। के सी चमन ने बताया कि इस निरीक्षण के दौरान डिपू संचालको से पूछा जा रहा है कि क्या नियमो के तहत राशन डिपुओं पर लोगो को बांटा जा रहा है या नहीं।
निरीक्षण के दौरान ये जांच की जा रही है कि क्या पात्र लोगों को राशन डिपुओं पर संचालकों द्वारा तय मात्रा के अनुसार राशन दिया जा रहा है या नहीं। वहीं डिपुओं पर किस तरह से राशन पहुंच रहा है, किस क्वालिटी में आ रहा है और लोगों को समय से राशन मिल रहा है या नहीं इस बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। इस सर्वे के माध्यम से राशन डिपो पर आने वाले लोगों से भी पीड़िता के लिए जा रही है कि उन्हें किस तरह से राशन वितरित किया जा रहा है वह आगामी समय में क्या इसमें एडिशन की जा सकती है, इसके बारे में भी लोगों से राय ली जा रही है।
