नादौन (एकता): हिमाचल में विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां अपनी दिलचस्प रूची दिखा रही है। सभी राजनीतिक दल प्रचार और रैलियों को लेकर जुटे हुए हैं। इसी बीच में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे का शेड्यूल बदला गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण बदलाव हुआ है। अब वह 30 अक्तूबर के बजाय 2 नवंबर को नादौन में जनसभा करेंगे। आगामी दिनों में विधानसभा क्षेत्र में और भी बड़े नेताओं की रैलियां होंगी। सुजानपुर में 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमीरपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैलियां हैं। कांग्रेस ने भी हमीरपुर में प्रियंका गांधी को बुलाया है।
