Shimla,Sanju(TSN)-हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने होटलों के लिए खाद्य पदार्थों,क्रॉकरी और अन्य सामान की खरीदारी की जिम्मेदारी अब हिमाचल खाद्य आपूर्ति निगम को सौंप दी है। इसके तहत सेंट्रल बाइंग यूनिट (CVU) के माध्यम से सालाना 30 से 40 करोड़ रुपये तक की खरीददारी होगी। अब तक यह कार्य होटल प्रबंधक करते रहे थे।
इस बदलाव को लेकर आज शिमला में पर्यटन निगम अध्यक्ष एवं कैबिनेट रैंक मंत्री आर.एस. बाली ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में 20 से 25 करोड़ रुपये की खरीददारी खाद्य आपूर्ति निगम के जरिए होगी। इस कदम से पर्यटन निगम की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद जताई गई है और आने वाले चार महीनों में इसके परिणाम नजर आने लगेंगे।
आर.एस. बाली ने यह भी बताया कि:
पिछले ढाई वर्षों में पर्यटन निगम की टर्नओवर में लगातार वृद्धि हुई है:
2021-22 में: ₹78 करोड़
2022-23 में: ₹109 करोड़
2023-24 में: ₹105 करोड़
2024-25 में: ₹107 करोड़
पहली बार निगम का टर्नओवर ₹100 करोड़ के पार गया है और इसके लिए किसी सरकारी अनुदान का सहारा नहीं लिया गया।ढाई वर्षों में कर्मचारियों के ₹41 करोड़ की देनदारियां चुकाई गई हैं,जबकि पूर्व सरकार के पांच सालों में सिर्फ ₹26 करोड़ अदा किए गए थे।आने वाले समय में एडीबी (ADB) से मिलने वाली राशि से होटलों के रखरखाव में भी निवेश किया जाएगा,जिससे टर्नओवर बढ़कर ₹500 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है।
