अनिल नेगी, किन्नौर: किन्नौर जिला में जल्द ही पर्यटकों को रिवर राफ्टिंग करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए किन्नौर टूरिज्म एसोसिएशन की ओर से सतलुज और बस्पा नदी में रिवर राफ्टिंग के ट्रायल करवाए गए हैं जो सफल हुए हैं। इससे पहले भी जिला प्रशासन की ओर से रिवर राफ्टिंग के ट्रायल करवाए गए थे, लेकिन अब जब नदियों में जलस्तर कम हुआ है तो जिला प्रशासन और किन्नौर टूरिज्म एसोसिएशन की ओर से दोबारा से इन नदियों में रिवर राफ्टिंग का ट्रायल करवाया गया जिसमें सफलता हासिल हुई है।
जिला पर्यटन अधिकारी शशांक गुप्ता ने बताया कि किन्नौर जिला में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। इन्हीं संभावनाओं को जिला प्रशासन टूरिज्म एसोसिएशन के साथ मिलकर तलाश रहा है प्रयास किया जा रहा है कि किन्नौर जिला में साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया जाए जिससे कि पर्यटक यहां आकर ज्यादा दिन रुके और यहां साहसिक खेलों का भी आनंद लें। उन संभावनाओं में एक संभावना रिवर राफ्टिंग की भी जिला में तलाशी जा रही है जिसमें सफलता हासिल हुई है।
उन्होंने बताया कि जिला की सतलुज ओर बस्पा नदी काफी बड़ी और चौड़ी नदियां हैं जिसमें रिवर राफ्टिंग के लगभग सभी ट्रायल सफल रहे हैं। जिला पर्यटन विभाग व किन्नौर टरिज्म एसोसिएशन ने भी एक बार दोबारा से ट्रायल लिया है जिस में सफलता हासिल हुई है। अब पर्यटन विभाग जल्द ही जिला में रिवर राफ्टिंग को शुरू करने को लेकर नोटिफिकेशन पर काम कर रहा है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जिला में घूमने आने वाले पर्यटकों को पर्यटक यहां रिवर राफ्टिंग का भी आनंद ले सकेंगे और जिला में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
बता दें कि जिला के मध्य बहने वाली सतलुज नदी पर रिवर राफ्टिंग स्पीलो से टीढोंग व सांगला वैली के मध्य बहने वाली बस्पा नदी पर रिवर राफ्टिंग होगी। पर्यटन विभाग जल्द इसे शुरू करने के लिए तैयारियां कर रहा है। इसके अलावा पैरागलाइडिंग, रॉक क्लाईबिंग, आईस कलाइबिंग पर भी पहले ही ट्रायल सफल हो चुके है।
