अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): जिला हमीरपुर के मिठाई विक्रेता मिठाई पैक करने के लिए इस्तेमाल होने वाले डिब्बे का वजन मिठाई में शामिल नहीं करेंगे। यदि ऐसा किया तो फिर मापतोल विभाग की तरफ से संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राहकों की तरफ से इस तरह की शिकायत विधिक माप विज्ञान विभाग (मापतोल) विभाग को मिल रही हैं। इन शिकायतों के आधार पर ही विभाग की तरफ से एक जागरूकता शिविर का आयोजन व्यापार मंडल हमीरपुर की तरफ से किया गया।
शिविर में दुकानदारों को समझाया गया कि इलेक्ट्रानिक या फिर मैन्युल कंडे पर पहले मिठाई के डिब्बे को रखें ओर इसका वजह चेक कर लें। इसके बाद मिठाई को पूरे वजन के साथ तोला जाए ताकि ग्राहकों के साथ किसी तरह की धोखाधड़ी न हो। इसके साथ ही यदि किसी उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी हो रही है तो विभाग को सूचित किया जा सकता हैं शिकायत संबंधित जानकारी सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से भी विभाग तक पहुंचाई जा सकती हैं।
प्रवीण सिमटा सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान एवं मापतोल विभाग बिलासपुर मंडल के अध्यक्ष ने शिविर में जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर को लगाने का मुख्य उद्देश्य ही दुकानदारों को जागरूक करना था।
पेट्रोल,डीजल कम डालने पर भी होगी कार्रवाई
पेट्रोल पंप मालिकों को भी ग्राहक को कम पेट्रोल व डीजल डालने की शिकायत पर यहां रखने हुए मापतोल उपकरण से जांच कर सकते हैं। पेट्रोल पंप पर पांच लीटर व इससे कम ओर ज्यादा क्षमता के मापतोल यंत्र रखे होते हैं, इनमें तेल को डालकर चेक किया जा सकता है कि ग्राहक को सही क्षमता में पदार्थ मिल रहा है या नहीं। यदि कोई पेट्रोल पंप मालिक इसमें किसी तरह की आनाकानी करता है तो शिकायत विभाग के पास की जा सकती हैं, विभाग मामले की जांच करेगा।
