अरविंदर सिंह,हमीरपुर: अक्सर हम देखते हैं कि अस्पतालों में जब कभी आपातकालीन स्थिति या किसी अन्य स्थिति में मरीज को इलाज के लिए भर्ती किया जाता है तो मरीज को उसके अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे के लिए अस्पताल में इधर-उधर एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक घुमाया जाता है। ऐसे में मरीज के साथ है जो लोग होते हैं उन्हें मरीज को व्हीलचेयर या स्ट्रेचर पर लिटा कर एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड रूम के चक्कर काटने पड़ते हैं जिसमें समय लगने के साथ ही थोड़ी परेशानी भी आती हैं, लेकिन अब हिमाचल के एक अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा मरीज को बिस्तर पर ही उपलब्ध होगी।
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में यह सुविधा आपातकालीन स्थिति में मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके लिए अस्पताल में पोर्टेबल एक्स-रे ओर अल्ट्रासाउंड मशीन पहुंच गई है। लाखों रुपए की इस मशीनरी के आने से अब मरीजों को बेहतर इलाज़ ओर सुविधा मिलेगी। अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में इस पोर्टेबल एक्स-रे ओर अल्ट्रासाउंड मशीन की सेवाएं ली जाएंगी। अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को सुविधा देने के लिए कॉलेज प्रबंधन की तरफ से पोर्टेबल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने लाखों रुपए का बजट भी उपलब्ध करवा दिया था। अब हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में यह पोर्टेबल एक्स-रे ओर अल्ट्रासाउंड की मशीन इंस्टॉल हो चुकी हैं और इसकी सेवाएं मिलना शुरू हो गई हैं।
मेडिकल सुपरिटेंडेंट आरकेजीएमसी डॉ.रमेश चौहान का कहना है कि पोर्टेबल एक्स-रे ओर अल्ट्रासाउंड की मशीन अस्पताल में पहुंच गई है। इसे कंपनी प्रबंधन ने इनस्टॉल कर दिया है ओर अब इसकी सेवाएं मिलना शुरू हो गई है। आपात स्थिति में अब मरीजों के बिस्तर पर ही एक्स-रे अल्ट्रासाउंड लिए जाएंगे। बता दें कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एक्स-रे ओर अल्ट्रासाउंड की सुविधा ऊपरी भवन में मिलती है जबकि ओपीडी की सुविधा मुख्य भवन में चल रही है।
अस्पताल में अगर किसी मरीज को आपातकालीन स्थिति में लाया जाता था तो मरीज को एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए नए भवन तक चल कर जाना पड़ता है और अगर मरीज चलने की स्थिति में नहीं है तो उसे व्हीलचेयर या फिर स्ट्रेचर पर लिटा कर ले जाना पड़ता हैं। इस वजह से मरीज ओर उनके तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। इसमें जहां समय अधिक लगता है तो वहीं परेशानी भी ज्यादा होती है, लेकिन अब जब अस्पताल प्रबंधन की ओर से पोर्टेबल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन अस्पताल में लगा दी गई है तो इससे मरीजों को काफी सुविधा मिल रही है।
