राकेश,ऊना: प्रदेश में दिन ब दिन नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। युवा पीढ़ी भी नशे की गिरफ्त में धंसती जा रही है, हालांकि पुलिस की ओर से कई तरह के अभियान भी नशा बेचने वालों की धरपकड़ के लिए चलाए गए हैं जिसमें सफलता ऊना पुलिस को मिली है। ऊना पुलिस ने चैकिंग के दौरान कार सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद किया है। पकड़े गए दोनों युवक पंजाब के कलसेड़ा और विभोर साहिब के निवासी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चैकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक कार को चेकिंग के लिए रोका तो कार सवार दो युवकों से 7 ग्राम के करीब चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है की नशे का यह सामान युवक कहां से लेकर आए थे और आगे इसे किसे सप्लाई किया जाना था।
