संजीव महाजन, नूरपुर: नूरपुर ब्लॉक के राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सदवा की एन एस एस यूनिट की ओर से “मेरी माटी,मेरा देश आजादी के 75वें अमृत महोत्सव अभियान के तहत पौधारोपण की मुहिम चलाई गई हैं। इस मुहिम के तहत एन.एस. एस यूनिट ने स्कूल प्रधानाचार्य चंचल देवी के दिशा-निर्देश ओर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रधु गुप्ता की अध्यक्षता में सदवा पंचायत के गोद लिए गांव लखवाल में पौधे लगाए।
इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों व स्थानीय पंचायत प्रधान सहित गांव वासियों ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया। इस पौधारोपण कार्यक्रम को स्कूल प्रधानाचार्य चंचला देवी ने हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया ।
स्कूल प्रधानाचार्य चंचला देवी ने कहा कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर हमारे स्कूल की एन.एस.एस यूनिट ने बड़े उत्साह से गोद लिए गांव में पौधारोपण किया हैं। इस अवसर पर बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया गया ओर देश के सभी जांबाज सपूतों जिन्होंने देश के आजादी के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया उनके बारे बताया गया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रधु गुप्ता ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सदवा पंचायत के गोद लिए गांव लखवाल में एन.एस.एस यूनिट , पंचायत प्रधान,उप प्रधान ओर गांव के लोगों ने पौधे लगाए हैं। इसके आजादी का 75वां महोत्सव मनाया जा रहा हैं। बच्चों ने बड़े उत्साह से पौधे लगाए हैं मैं पंचायत के प्रतिनिधि गांव के लोगों व एन एस एस बच्चों की टीम का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस काम में बढ़-चढ़कर सहयोग किया हैं।
