बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बिलासपुर शहर में जिला का पहला इलेक्ट्रिक ऑटो सड़कों पर दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। बिलासपुर शहर के साथ लगते बामटा निवासी संजू कुमार की ओर से जिला का पहला इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदा गया है। जिसके माध्यम से वह अपने कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं।
एक ओर जहां इस इलेक्ट्रिक ऑटो में ईंधन की खपत भी कम है। वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण के लिए भी यह इलेक्ट्रिक ऑटो चालक बेहतर संदेश दे रहा है। हालांकि इस इलेक्ट्रिक ऑटो में किराए को लेकर कोई भी रियायत नहीं मिल पाई है। अन्य दूसरे ऑटो की तर्ज पर ही किराया निर्धारण किया गया है। लेकिन जिला का पहला इलेक्ट्रिक ऑटो आने के बाद लोगों में भी इसे लेकर खासा जोश उत्साह देखा जा रहा है। बकायदा संजू कुमार की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के अलावा अन्य गंतव्य स्थान तक सवारियां ढोई जा रही हैं। वहीं अब यह बेहतर आर्थिक की अपनी इससे सुदृढ़ करेंगे। उधर इलेक्ट्रिक ऑटो चालक संजू कुमार ने अन्य वाहन चालकों से भी आग्रह किया है कि पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए सभी अन्य वाहन चालक भी इलेक्ट्रिक वाहनों को ही प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के चलते जहां पर्यावरण पर्यावरण संरक्षण हो रहा है। वहीं लोगों के लिए भी यह ऑटो आरामदायक साबित हो रहा है।
