By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नुरपुर ने मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस,मतदान में भाग लेने के प्रति जागरूक करने की दिलवाई शपथ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नुरपुर ने मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस,मतदान में भाग लेने के प्रति जागरूक करने की दिलवाई शपथ
himachal

नुरपुर ने मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस,मतदान में भाग लेने के प्रति जागरूक करने की दिलवाई शपथ

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/26 at 12:39 AM
Share
संजीव महाजन,नूरपूर: नूरपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर बुधवार को स्थानीय मिनी सचिवालय में  उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(एसडीएम) गुरसिमर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर  तहसीलदार संदीप कुमार, इलेक्शन कानूनगो संजय शर्मा, जीएसएस ब्वायस स्कूल के प्रिंसिपल करनैल सिंह सहित इलेक्शन सुपरवाइजर व बीएलओ, एनसीसी कैडेट्स ओर स्कूलों के बच्चे उपस्थित रहे।
उन्होंने लोगों को पूर्ण राज्यत्व दिवस ओर राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी।  उन्होंने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव एक अच्छे लोकतंत्र की स्थापना की कुंजी हैं।  गुरसिमर ने कहा कि भारत ऐसा देश हैं जहां 18 वर्ष की आयुवर्ग से ऊपर के हर नागरिक को मतदान करने का एक समान अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता के एक-एक वोट का बहुत महत्व हैं, जिसमें आप अपने विवेक से वोट डालकर सही उम्मीदवार का चयन कर सकते हैं, ताकि वह देश के विकास और इसे आगे ले जाने के साथ-साथ आपके क्षेत्र की समस्याओं को उठा सके।
उन्होंने कहा कि देश व समाज को आगे ले जाने में युवाओं की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने युवाओं से मतदान के दौरान शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी इसके प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवकों से वोट के महत्व को समझते हुए अपना पंजीकरण करवाने ओर हर मतदान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
एसडीएम ने इस मौके पर 18 वर्ष की आयु पूरे कर चुके युवाओं को अपना  वोट बनवाने सहित मतदान के दौरान अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित बनाने व अन्य लोगों को मतदान में भाग लेने के प्रति जागरूक करने की भी शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि की ओर से बीएलओ ओर नए पंजीकृत मतदाताओं को सम्मानित भी किया गया। उपमंडल के अन्य मतदान केंद्रों पर भी स्थानीय बीएलओ की ओर से लोगों को मतदान का महत्व समझाया गया ओर उन्हें मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने की शपथ दिलवाई गई।
TAGGED: National Voter's Day, nurpur, oath, participating, voting
admin January 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नोतोड़ की बहाली को लेकर प्रदेश सरकार कर रही काम:जगत सिंह नेगी
Next Article लाहौल घाटी में चार फुट तक हुई बर्फ़बारी, बर्फबारी के बीच सड़क बहाली में जुटा प्रशासन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

जुखाला कॉलेज में संकाय बहाली की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी धरना जारी रखने का ऐलान

Ago

हिमाचल सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी किए 212 करोड़ रुपये, कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत

Ago

पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में सजा एलुमनी मिलन समारोह, पूर्व छात्रों को किया सम्मानित

Ago

अमरनाथ यात्रा सेवा के लिए नूरपुर से सेवादारों का जत्था पहलगाम रवाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?