सचिन शर्मा,मनाली: लाहौल घाटी में लगातार हो रही बर्फबारी से आम जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ हैं। घाटी में डेढ़ फुट से लेकर चार फुट तक बर्फ गिर चुकी हैं और अभी भी बर्फ़बारी का सिनसिला लगातार जारी हैं। लगातार हो रही बर्फ़बारी से घाटी में हिमसंखलन की संभावना भी बढ़ गई हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश ने 26 जनवरी तक मौसम खराब रहने और बर्फवारी की संभावना जताई हैं। उपायुक्त ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन सीमा सडक संगठन के साथ केलांग से अटल टनल के नोर्थ र्पोटल तक सड़क मार्ग बहाल करने की कोशिश में जुटा हैं, ताकि आपातकालीन परिस्थिति में लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
वहीं लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य ने भी केलांग में गणतंत्र दिवस में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे, ऐसे में सीमा सड़क संगठन ओर प्रशासन सड़क बहाली की कोशिश में जुटा हैं।।
