संजीव महाजन, नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर में पुलिस नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है वहीं शुक्रवार को भी नूरपुर पुलिस ने यहां चिट्टा बरामद किया हैं। पुलिस ने काथल गांव के रवि कुमार व संजय कुमार को 9.36 ग्राम हेरोइन/चिट्ठे के साथ गिरफ्तार किया हैं।
हिरासत के दौरान उनसे जब पूछताछ की गई तो उन्होंने पंजाब जिला गुरदासपुर तहसील थाना दीनानगर गांव आवाका के रहने वाले जितेंद्र उर्फ टिंकू, सुपुत्र तरसेम सिंह, उम्र 37 वर्ष का नाम बतलाया जिससे वह नशे का सामान खरीदते हैं। इस सूचना के आधार पर कुख्यात आरोपी जितेंद्र उर्फ टिंकू के घर दो बार रेड की गई लेकिनआरोपी घर पर नहीं मिला।
शुक्रवार को नूरपूर पुलिस ने जितेंद्र उर्फ टिंकू को नूरपुर में ही गिरफ्तार किया। आरोपी के मोटरसाइकिल पीबी 06वी डी-2723 को भी जब्त कर लिया गया हैं ओर उसके पास ड्रगमनी के रुप में रखे 48000 रुपए भी बरामद किए हैं। इसके साथ पुलिस की ओर से पूछताछ के दौरान आरोपी जितेंद्र उर्फ टिंकू ने जिला कांगड़ा के करीब 27 नशे के आदी व्यक्तियों के नाम जाहिर किए हैं, जो कि सेवन के लिए इससे चिट्ठा खरीदते थे।
अब पुलिस ने नशे के आदी 27 पीड़ितों को सुधारने की नीयत से उनके माता-पिता के साथ थाना नूरपूर में बुलाया गया हैं। पुलिस जिला नूरपूर एसपी अशोक रत्न ने मामले पुष्टि की और कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी हैं।
