संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर में नूरपुर पुलिस अवैध खनन मा+फिया और न+शा तस्क+रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस यहां मुस्तैदी से काम करते हुए जहां अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कस रही है तो वहीं आए दिन न+शा तस्क+रों से न+शे की खेप बरामद कर उन्हें हिरासत में लेने का काम भी पुलिस की ओर से बखूबी किया जा रहा हैं।
नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने अवैध खनन व अवैध न+शे की तस्क+री को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जब से नूरपुर को पुलिस जिला बनाया गया है तब से किस तरह की अवैध खनन व अवैध न+शे के कारोबारियों पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जा रही हैं।
पुलिस जिला नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने कहा कि नूरपुर को पुलिस जिला इसलिए बनाया गया था कि जिसके कारण यह थे कि यहां पर अवैध न+शे की तस्क+री, दूसरा अवैध खनन बहुत ज्यादा हो रहा था। यहां से पंजाब ओर पठानकोट पास है जो कि एक ट्राई जमशन था तो हमारा जो उद्देश्य था उसके हिसाब से हमने अवैध खनन पर सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि मेहरा, पटरा, खन्नी एरिया में बहुत ज्यादा अवैध खनन की गतिविधियां होती थी। लगभग डेढ़ महीना हो गया हैं हमने वहां पुलिस बैठाई हुई है और मौके पर वहां के एरिया का निरीक्षण करते हैं।
पुलिस की ओर से यह ध्यान रखा जा रहा हैं कि उस एरिया में कोई जेसीबी या ओर किसी ओर तरीके से अवैध खनन तो नहीं हो रहा हैं। जैसे ही अवैध खनन से जुड़ी कोई सूचना मिलती है तो पुलिस टीम वहां रवाना हो जाती है और गाड़ियों को जब्त करके सीज कर दिया जाता हैं। दूसरा हमने यह क़दम भी उठाया कि तुरंत चालान कटने से अवैध खनन करने वालों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा था, क्योंकि चालान भर कर तुरंत वह अपनी गाडियां छुड़ा लेते थे इसलिए हम ने अब जो गाड़ी पकड़ी जा रही उसे सीज करना शुरू किया है जो कोर्ट के माध्यम से रिलीज होगी।
एसपी ने बताया कि हाल ही में नगरोटा सूरिया में दो जेसीबी, एक टिप्पर सीज किए गए थे। मौके पर अगर उनका चालान कटता तो सिर्फ पचास हजार का होता पर हमने उन्हें सीज करके कोर्ट में भेजा तो उनको 7,50,000 रूपए जुर्माना हुआ है और उनका समय था कि वह उन्हें कितने दिनों में रिलीज करवाएंगे। एसपी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि जिस स्पीड से यह लोग अवैध खनन को अंजाम दे रहे हम इन्हें रोके। इसके साथ हमने एरिया में एफआइआर भी दर्ज की हैं। हमारा उद्देश्य है कि अगर कहीं भी अवैध खनन होता हैं तो उसपर सख्त से सख्त कार्रवाई हो अगर हमें कहीं से सूचना भी मिलती है तो हम तुरंत मौके पर कार्रवाई के लिए पुलिस टीम वहां भेज रहे हैं।
