By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जिला किन्नौर के बागवानों को 20 लाख नए पौधे, बागवानों पर 50 करोड़ खर्च करेगी सरकार: जगत सिंह नेगी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जिला किन्नौर के बागवानों को 20 लाख नए पौधे, बागवानों पर 50 करोड़ खर्च करेगी सरकार: जगत सिंह नेगी
himachalpolitical

जिला किन्नौर के बागवानों को 20 लाख नए पौधे, बागवानों पर 50 करोड़ खर्च करेगी सरकार: जगत सिंह नेगी

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/05/28 at 4:47 PM
Share
अनिल कुमार, किन्नौर:हिमाचल सरकार पूरे प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर में बागवानी को और अधिक बढ़ावा देने के लिए दृढ़-संकलिप्त हैं। इसी के दृष्टिगत बागवानी मिशन के तहत जिला किन्नौर में 50 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों व बागवानों को 20 लाख पौधे आबंटित किए जाएंगे। यह बात रविवार को राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला की दूर-दराज ग्राम पंचायत कटगांव में आम-जनमानस को संबोधित करते कही।
बागवानी मंत्री ने जिला के बागवानों से अधिक से अधिक फसल तैयार करने का आवाह्न करते हुए कहा कि जिला में सेब के साथ-साथ अन्य फसलों की भी आपार संभावनाएं हैं जिससे जिला के मेहनतकश किसान व बागवान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। उन्होंने किसानों व बागवानों से उच्च घनत्व वाली फसलें तैयार करने का प्रयास करने को कहा ओर नई आधुनिक तकनीकों व उपकरणों के प्रति जागरूक होने का आग्रह किया।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री ने 2 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाली सम्पर्क-मार्ग सड़क शांगो से क्राबा वाया चमर्शो का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जिला के दूर-दराज गांव की जिन सड़कों के किनारे नालियां नहीं बनी हैं उन सड़कों के किनारें नालियों का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कानगारंग सड़क मार्ग को भी पुनः आरंभ किया जाएगा। उन्होंने युवक मंडल शांगों को पंचायत स्तर पर होने वाले सामुदायिक कार्यों के लिए आवश्यक सामानों की खरीद के लिए स्वैच्छिक निधि से 1 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
राजस्व मंत्री जगत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंद व भूमिहीन लोगों को नो-तोड़ के तहत भूमि उपलब्ध करवाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं। इसके अतिरिक्त एफ.आर.ए के तहत भी लोगों को भू-पट्टे प्रदान करने के लिए किन्नौर जिला में एफ.आर.ए से संबंधित 4 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आगामी दिनों में किया जाएगा।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला काफनू में टी.एल.एम के तहत विद्यार्थियों की ओर से लगाई गई प्रदशर्नियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला काफनू के शिक्षकों को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर बधाई दी व भविष्य में भी इसी प्रकार की उत्कृष्ट व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों को प्रदान करने को कहा।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का विभिन्न ग्राम पंचायत प्रधानों, मंदिर कमेटियों, युवक मंडलों व  महिला मंडलों की ओर से संबंधित पंचायत पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया।  इस अवसर पर जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष उमेश नेगी, उपमंडलाधिकारी निचार बिमला वर्मा, जिला परिषद सदस्या चगांव मीरा देवी, कटगावं ग्राम पंचायत प्रधान शकुंतला, महिला कांग्रेस की आशा, टी.एस.सी सदस्य बीर सिंह, किनफैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल, निदेशक हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक पिताम्बर दास व कांग्रेस प्रवक्ता सुखदेव नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।
TAGGED: 20 lakh, 50 crores, Government, horticulturists, Kinnaur, spend
admin May 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रविवार के दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 5 से 6 घंटे लाइनों में करना पड़ा दर्शनों के लिए इंतजार
Next Article अवैध खनन ओर न+शा तस्क+रों पर नकेल कस रही नूरपुर पुलिस, की जा रही सख़्त कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?