By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ससुराल पक्ष की मारपीट से मजबूर होकर 27 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > ससुराल पक्ष की मारपीट से मजबूर होकर 27 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
crimehimachal

ससुराल पक्ष की मारपीट से मजबूर होकर 27 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/05/28 at 6:01 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – विवाहिता ने उसके साथ हुई मारपीट की घटना को वीडियो कॉल के माध्यम से अपनी छोटी बहन को बयां करने के बाद खौफनाक कदम उठाते हुए मौ+त को गले लगा लिया। मामला मंडी जिला के पुलिस थाना धनोटू के तहत एक 27 वर्षीय विवाहिता को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करने के कारण फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी गई।

2 वर्ष पहले विवाहिता की हुई थी शादी

घटना रविवार को ग्राम पंचायत कोट के चुनाहण क्षेत्र के गांव मलहणू में पेश आई है। सूचना मिलते ही डीएसपी सुंदरनगर दिनेश ने धनोटू पुलिस थाना टीम सहित मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया जा रहा है। वही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा प्रदेश पुलिस की फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले में मृतिका द्वारा रविवार सुबह अपनी छोटी बहन को वीडियो कॉल के माध्यम से ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ की जा रही मारपीट की जानकारी भी दी गई थी। पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों के बयान के आधार पर पति,सास और देवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्म+हत्या के लिए उकसाने पर एफआईआर दर्ज किया गया है। मृतिका अपने पीछे करीब एक वर्ष की एक नन्ही बच्ची छोड़ गई है। पुलिस ने मामले में उपरोक्त तीनों लोगों को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की मामले में आगामी जांच जारी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धनोटू की ग्राम पंचायत कोट के चुनाहण क्षेत्र के गांव मलहणू में रविवार को 27 वर्षीय विवाहिता तनुजा द्वारा ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने के कारण फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी गई। मामले में मृतिका के परिजनों द्वारा ससुराल पक्ष पर उसके साथ मारपीट करने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है। इस कारण ससुराल पक्ष द्वारा मृतिका को आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों के बयान के आधार पर पति,सास और देवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया जा रहा है।पुलिस की मामले में आगामी जांच जारी है।

मामले में फॉरेंसिक टीम के द्वारा साक्ष्य जुटाए

डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस थाना धनोटू के अंतर्गत एक 27 वर्षीय विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर अपनी जान देने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में फॉरेंसिक टीम के द्वारा साक्ष्य जुटाए गए हैं और पुलिस की जांच जारी है।

TAGGED: Mandi Woman commits suicide
Chandrika May 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अवैध खनन ओर न+शा तस्क+रों पर नकेल कस रही नूरपुर पुलिस, की जा रही सख़्त कार्रवाई
Next Article फूलों की खुशबू से गुलजार हुआ मॉल रोड,सेजिज संस्था ने लगाई प्रदर्शनी, देखने के लिए उमड़ी भीड़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?