By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

नूरपुर एसडीएम ने जारी की एडवाइजरी,बरसात से हुए नुकसान की पटवारी व पंचायत प्रतिनिधियों तक पहुंचाए जानकारी

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/07/12 at 11:46 AM
Share
संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में हुई भारी बारिश से कहां-कहां कितना ओर किस तरह का नुकसान हुआ हैं जिला प्रशासन इसके आंकलन में जुट गया हैं। यही वजह हैं कि एसडीएम गुरसिमर सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि बरसात के कारण उनका कोई नुकसान हुआ हो तो वे तुरंत इसकी सूचना अपने पंचायत प्रतिनिधि  व पटवारी या एसडीएम कार्यालय में  बनाए गए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01893-220024 पर दें। सूचना समय पर उपलब्ध करवाई जाए जिससे प्रशासन समय पर उनको राहत पहुंचा  सके।
उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी राजस्व अधिकारियों को उनके इलाके में बरसात से हुए नुकसान  की रिपोर्ट तुरंत तैयार करने के पहले ही निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने बताया कि उपमंडल के तहत राजा का बाग पटवार सर्कल में गत दिवस तीन परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जोकि रहने योग्य नहीं हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित दो परिवारों को जीएसएसएस ग्योरा जबकि एक परिवार को जंजघर में अस्थाई आश्रय उपलब्ध करवाया गया हैं।
इसके अतिरिक्त प्रशासन की ओर से राशन भी उपलब्ध करवाया गया हैं। संबंधित राजस्व अधिकारी को नुकसान की रिपोर्ट तुरंत तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रभावित परिवारों को राहत राशि जारी की जा सके।
चक्की पुल वाहनों की आवाजाही के लिए बंद
पंजाब-हिमाचल की सीमा को जोड़ने वाले चक्की पुल को एनएचएआई के अधिकारियों की रिपोर्ट के पश्चात ज़िला प्रशासन की ओर से छोटे ओर बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए आगामी आदेशों तक पूर्णतयः बंद कर दिया गया हैं।
नदी नालों के पास न जाने की दी गईं सलाह
एसडीएम ने नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह एडवाइजरी जारी की है कि पहाड़ी इलाकों में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण क्षेत्र के अधिकतर नदी-नाले उफान पर हैं। उन्होंने पानी के बढ़ते बहाव को देखते हुए सभी लोगों व पर्यटकों से नदी-नालों के नजदीक ना जाने की अपील की हैं। उन्होंने लोगों से अपने मवेशियों को भी इन क्षेत्रों में नहीं ले जाने की हिदायत दी हैं। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है ओर हर स्थिति पर नजर रख रहा हैं। उन्होंने  बताया कि सभी संबंधित विभागों को जरूरी सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा पर ना जाने की अपील की हैं। इसके अतिरिक्त अतिआवश्यक काम होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा हैं।
झुग्गी- झोंपड़ी वालों को तुरंत हटने की दी हिदायत 
एसडीएम ने बताया कि नदी-नालों के पास झुग्गी- झोंपड़ी में रहने वाले अप्रवासी लोगों को प्रशासन की ओर से हटा दिया गया हैं लेकिन जो परिवार अभी भी इन क्षेत्रों में रह रहे हैं उन्हें यहां से तुरंत हटने की चेतावनी दी गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग सहित अन्य सभी संबंधित विभागों को इस दिशा में तुरंत कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
TAGGED: Advisory, Damage, information, nurpur, Panchayat representatives, Patwari, SDM
admin July 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?