शिमला,संजू चौधरी(TSN):आईजीएमसी अस्पताल शिमला में 600 स्टाफ नर्स और 43 ऑप्रेशन थिएटर असिस्टैंट (ओटीए) जल्द ही तैनात होंगे.मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बीते दिन इसकी घोषणा की है।आईजीएमसी अस्पताल में 600 नर्सों की तैनाती से काफी बड़ी राहत मिलेगी।
नर्स फेडरेशन की अध्यक्ष शीतल श्रीवास्तव ने कहा अस्पताल में नर्स की काफी कमी चल रही थी मरीजों की उचित देखभाल नही हो पाती थी।वही अब सरकार द्वारा नर्स की तैनाती की घोषणा से राहत मिलेगी।प्रदेश नर्स फेडरेशन की महासचिव कल्पना ने कहा कि फेडरेशन की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव पास किया है और इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह स्वस्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का आभार जताया।
