By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लोगों से जुड़े काम और सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा करें अधिकारी, सरकार तय करेगी जवाबदेही
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > लोगों से जुड़े काम और सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा करें अधिकारी, सरकार तय करेगी जवाबदेही
political

लोगों से जुड़े काम और सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा करें अधिकारी, सरकार तय करेगी जवाबदेही

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/01/03 at 3:10 PM
Share
अरविंदर सिंह, हमीरपुर: प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे हैं। उनकी ओर से कई अहम फैसले लिए गए हैं। वहीं अब मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने भी हमीरपुर जिला के अधिकारियों को लोगों से जुड़े कार्यों और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों को समय पर निपटाने के  निर्देश देने के साथ ही अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की हैं।
राजनीतिक सलाहकार का कार्यभार संभालने के बाद  पहली बार अपने गृह क्षेत्र में पहुंचे सुनील शर्मा बिट्टू ने  हमीर भवन में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने जिला के  अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आम लोगों से संबंधित कार्यों और सरकार की कल्याणकारी योजानाओं के क्रियान्वयन में तत्परता दिखाएं। इनमें अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
सुनील शर्मा ने कहा कि गृह जिले के विकास कार्यों एवं तमाम व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री की हमेशा कड़ी नजर रहेगी, इसलिए सभी अधिकारी जवाबदेही और तत्परता से कार्य करें। हर विकास कार्य और योजना से संबंधित डाटा अपडेट रखें ओर भविष्य के लिए भी अपना विजन रखें। किसी योजना के क्रियान्वयन में कोई समस्या आ रही है तो तुरंत सरकार के ध्यान में लाएं।
सुनील शर्मा ने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी होने के चलते अब ऐसा नहीं होगा और बजट योजनाओं के आधार पर दिया जाएगा। जिसके लिए पहले पूरी औपचारिकताएं होंगी तभी बजट दिया जाएगा, जिससे योजना सिरे चढ़ सके। बैठक में विधायक आशीष शर्मा के अलावा कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा, एसपी डॉ. आकृति शर्मा, एसडीएम मनीष कुमार सोनी, सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा और सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
TAGGED: accountability, congress, Government, hamirpur
admin January 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भारत जोड़ो के बाद अब कांग्रेस शुरू करेगी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा
Next Article इस बार सर्दी के मौसम में हुई 10 वर्षों के बाद सबसे कम बारिश, तीन दिन शीतलहर ओर कोहरे का अलर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार, कांग्रेस ने संविधान की आत्मा को चोट पहुंचाई : भाजपा 

Ago

शहर से गांव तक मजबूत होगी पेयजल, सिंचाई और सीवरेज व्यवस्था – मुकेश अग्निहोत्री

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?