By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भारत स्काउट एंड गाइड के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल से भेंट,फ्लैग लगाकर किया सम्मानित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > भारत स्काउट एंड गाइड के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल से भेंट,फ्लैग लगाकर किया सम्मानित
educationhimachal

भारत स्काउट एंड गाइड के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल से भेंट,फ्लैग लगाकर किया सम्मानित

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/03/15 at 5:32 PM
Share

शिमला : चन्द्रिका- भारत स्काउट एंड गाइड, हिमाचल प्रदेश शाखा के पदाधिकारियों ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की।
राज्यपाल राज्य स्तर पर भारत स्काउट एंड गाइड के मुख्य संरक्षक भी है। पदाधिकारियों ने राज्यपाल को भारत स्काउट एंड गाइड का फ्लैग लगाकर सम्मानित किया।

समाज में नशे की समस्या से निपटने के लिए दिए निर्देश

राज्यपाल ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड विद्यार्थियों में न केवल चरित्र निर्माण और कौशल विकास के लिए कार्य करता है बल्कि सेवा भावना को और प्रबल बनाता है। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड के रोवर (पुरुष स्काउट), रेंजर (महिला स्काउट) का उद्देश्य ही समाज सेवा है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि निःस्वार्थ व त्याग के भाव से समाज की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को दूर करने में रोवर एवं रेंजर व्यक्तिगत रूप से एवं संगठित रूप से सेवाएँ दे रहे हैं। शुक्ल ने कहा कि आज समाज में नशे की समस्या है जो युवाओं को अपनी चपेट मेें ले रही है। इस समस्या से निपटने के लिए हर व्यक्ति व संगठन को दृढ़संकल्प होकर समर्पण से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड से जुड़े शिक्षकों को भी इसमें अपना अधिक योगदान देने की आवश्यकता है क्योंकि विद्यार्थियों पर उनका अधिक प्रभाव रहता है। उनके माध्यम से विद्यार्थियों में नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग मिल सकता है और इस सामाजिक बुराई को दूर करने में विद्यार्थी ही सबसे बड़े माध्यम हो सकते हैं। उन्होंने भारत स्काउट एंड गाइड को इस दिशा में विस्तृत रूपरेखा तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने संगठन के सदस्यता विस्तार पर बल दिया ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इससे जुड़कर कार्य कर सकें।

प्रदेश में करीब 40 हजार स्काउट्स संगठन से जुड़े

उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक एवं भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य आयुक्त अमरजीत शर्मा ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में करीब 40 हजार स्काउट्स संगठन से जुड़े हैं और इसके ‘ओपन यूनिट’ भी कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि मण्डी जिले के रिवाल्सर में संगठन का प्रशिक्षण केंद्र भी कार्यरत हैं जहां संभावित आपदाओें से लेकर अन्य प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाता है।
.

TAGGED: Shimla bharat scouts and guide
Chandrika March 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांगड़ा में H3N2 इंफलियूंजा वायरस को लेकर अलर्ट, गाइडलाइंस की जारी
Next Article राष्ट्रीय स्तरीय एथलेटिक चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे सिरमौर के पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?