बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: कब किसी इंसान की किस्मत बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ हुआ बिलासपुर जिले में घुमारवीं के पुलिस कांस्टेबल अनिल शर्मा के साथ। अनिल शर्मा ने ड्रीम 11 में एक करोड़ रुपए जीते। बता दें कि उन्होंने बुधवार को हुए इंग्लैंड और आयरलैंड के मैच में 49 रुपए लगाए थे। पुलिस कांस्टेबल ने 49 रुपए के पूल में टीम बनाई थी। उसके 10 खिलाड़ी ड्रीम टीम में थे। जिसके चलते वह 1 करोड़ रुपए जीत कर विजेता बने। हालांकि इसमें से अनिल शर्मा को करीब 70 लाख की राशि मिलेगी। बता दें कि अनिल शर्मा बिलासपुर में हैड कांस्टेबल हैं। उन्हें नशा माफिया की कमर तोड़ने के लिए डीजीपी डिस्क अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब
आयरलैंड की पारी पहले खेलते हुए 19.2 ओवर में 157 रनों पर सिमट गई थी। आयरलैंड ने खिताब की दावेदार इंग्लैंड को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बारिश से बाधित सुपर-12 मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत पांच रन से हराया। जिसके चलते आयरलैंड मुकाबले में पांच रन से जीत हासिल की।
