बद्दी/जगत सिंह: दून विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार चौधरी ने संडोली पंचायत का दौरा किया। संडोली पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत भी किया गया और उन्हें संडोली की जनता ने लड्डुओं से भी तौला। उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री और दून विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीते दिनों सीएम जयराम ठाकुर की बद्दी में रैली करवाई गई जो कि पूर्ण तौर पर फ्लॉप साबित हुई है।

इस रैली में भीड़ जुटाने के लिए हरियाणा, कसौली और बद्दी के उद्योगों से लोगों को एकत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र की 70% से ज्यादा जनता उनके साथ है और जिसके चलते उनकी जीत भी तय हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार दून विधानसभा क्षेत्र में विकास करवाने में नाकाम साबित हुई है। जिसके चलते जनता ने अब मन बना लिया है और दून विधानसभा क्षेत्र से उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को करवाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।

तस्वीरों में देखें, जब कांग्रेसी प्रत्याशी राम कुमार चौधरी ने किया पंचायत का दौरा, जनता ने लड्डुओं से तौला
Leave a comment
Leave a comment
