ऊना,राकेश(TSN)-हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन बनाए गए कुलदीप कुमार धीमान ने ऊना पहुंचने पर मीडिया से रूबरू हुए.उन्होंने अनुसूचित जाति आयोग का चेयरमैन बनाए जाने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और केंद्रीय हाई कमान का आभार प्रकट किया है.
कुलदीप कुमार धीमान ने कहा की अनुसूचित जाति से जुड़े हुए लोगों का यह आयोग बनाया गया है,यह उन्हें एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है.अनुसूचित जाति से जुड़े हुए लोगों के संवैधानिक हक की आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी. वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश की आर्थिक स्थिति के सवाल पर कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति भारतीय जनता पार्टी का एक प्रोपगंडा है.मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू हिमाचल प्रदेश को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे है और काफी हद तक उन्होंने स्ट्रीम लाइन कर दिया है.पिछली सरकार द्वारा हजारों करोड़ों रुपए का कर्ज़ छोड़ गया है.अब सरकार उस जिम्मेदारी को भी निभा रही है और कर्मचारियों को समय पर सैलरी और डीए दिया जा रहा है.
