By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बुरी शक्तियों से छुटकारा दिलाने के नाम पर तांत्रिक ने लोगों से ठगे करीब 7 लाख
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > बुरी शक्तियों से छुटकारा दिलाने के नाम पर तांत्रिक ने लोगों से ठगे करीब 7 लाख
crimehimachal

बुरी शक्तियों से छुटकारा दिलाने के नाम पर तांत्रिक ने लोगों से ठगे करीब 7 लाख

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/10/23 at 4:31 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-घर में बुरी शक्तियों का झूठा एहसास दिलाकर इन शक्तियों से छुटकारा दिलाने के नाम पर हिमाचल के लोग बड़ी ठगी का शिकार हुए इै।तंत्र विद्या से पूजा पाठ करने के नाम पर मंडी जिला के एक तांत्रिक ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों से करीब 7 लाख रूपये ऐंठ लिए है। खुद को माता शिकारी देवी का गुर बताकर इस तांत्रिक ने लोगों से यह ठगी की है। अपने किए हुए वादे के अनुसार इस तांत्रिक ने जब न तो लोगों का पूजा पाठ किया और न इनके पैसे लौटाए तो अब लोगों ने एसपी मंडी के दरबार पहुंचकर उनकी धनराशि लौटाने की मांग उठाई है।

ठगी का शिकार हुए लोग पहुंचे एसपी मंडी के दरबार

बता दें कि इस तांत्रिक ने हरेक व्यक्ति से करीब एक-डेढ़ लाख की ठगी की है।ठगी का शिकार हुए इन लोगों ने यह धनराशि नगद व गूगल पे के माध्यम से दी है।बुधवार को ठगी के शिकार हुए यह लोग स्थानीय निवासी करण मल्होत्रा के साथ पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा से मिले और अपनी आपबीती सुनाई।इन लोगों को कहना है कि माता शिकारी देवी में उनकी बहुत आस्था है।इसी आस्था का फायदा उठाकर मंडी के एक तांत्रिक ने उनको अपना शिकार बनाया है।अपनी धनराशि को वापिस पाने के लिए वे लोग इस तांत्रिक के घर स्कोर भी गए,लेकिन उनके पैसे नहीं लौटाए जा रहें है।प्रदीप कुमार,चच्योट निवासी व तारा देवी,स्थानीय निवासी का कहना है कि इस तांत्रिक ने इनको अपना अलग-अलग नाम बताया है।साथ ही यह भी बताया है कि यह एनएचएआई में ठेकेदारी का काम करता है।स्थानीय निवासी करण ने बताया कि इस तांत्रिक ने गांव-गांव जाकर कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।इन लोगों के साथ जो भी ठगी हुई है उसके सभी सबूत उनके पास मौजूद है।

आस्था के नाम पर ऐसे ठगों के बहकावे में न आने की जनता की अपील

वहीं इस बारे में एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि इन दिनों आस्था के नाम पर बहुत से भोले-भाले लोगों को ठगा जा रहा है।इन लोगों की शिकायत पर मामले में आगामी जांच बढ़ाई जा रही है।उन्होने जनता से ऐसे ठगों के बहकावे में न आने की अपील की है।

TAGGED: Mandi Tantrik cheated people of about 7 lakhs
Chandrika October 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आयुर्वेद उपचार में भी मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ… सरकार ने तेज किए प्रयास
Next Article अनुसूचित जाति आयोग का चेयरमैन बनाए जाने पर कुलदीप कुमार धीमान ने बताई अपनी प्राथमिकता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?