Bilaspur,Subhash(TSN)-78वें हिमाचल दिवस के अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने सबसे पहले शहीद स्मारक पहुंचकर प्रदेश के वीर शहीदों को नमन किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।इसके बाद उन्होंने जिला स्तरीय समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र के खेल मैदान में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस जवानों का हुआ सम्मान
अपने संबोधन में विनय कुमार ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के समक्ष रखा और हिमाचल के विकास में जनता की भागीदारी को सराहा।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज प्रगति के पथ पर अग्रसर है और इसका श्रेय यहां की मेहनतकश जनता और कर्मठ अधिकारियों को जाता है।इस अवसर पर जिले के होनहार 8 पुलिस जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के घायल पीएसओ को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया,जिससे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों के साथ सराहना की।विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए.हिमाचल दिवस का यह समारोह गरिमामय और प्रेरणादायक माहौल में संपन्न हुआ,जिसमें भारी संख्या में स्थानीय लोग,अधिकारी, छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे।
