संजीव महाजन,नूरपुर: विधानसभा चुनाव से पहले अब कुछ ही दिन का समय शेष बचा है लेकिन राजनीतिक पारा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। प्रत्याशी एक और जहां चुनावी मैदान में चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं तो वहीं प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबले के साथ ही जुबानी मुकाबला खूब चल रहा है। बात अगर नूरपुर विधानसभा सीट की कि जाए तो यहां पर कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। दोनों ही प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला है। यही वजह है कि दोनों और से जुबानी हमले भी एक दूसरे पर किए जा रहे हैं।
यहां एक ओर जहां भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह निक्का ने सोमवार को हुए कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी को धमकी दे डाली है। तो वहीं अब उस पर पलटवार नूरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने घनेटी में नुक्कड़ को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे घमंड नहीं है,घमंड भाजपा को है,भाजपा कार्यकर्ताओं को है जिसका जबाव उन्हें जनता देगी ।
कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने नूरपुर प्रत्याक्षी पर तंज कसते हुए कहा कि रावण को अपने ऊपर बहुत घमंड था लेकिन घमंड तो उसका भी नहीं दिखा था उसी तरह 12 तारीख को प्रदेश की जनता अपने मतदान का प्रयोग कर बता देगी कि कौन कहां पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि बीते सोमवार को कार्यक्रम में जो टिप्पणियां हुई है बहुत घटिया टिप्पणियां हुई है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने देश के लिए कई कुर्बानियां दी है बेहतर होता कि उनके बारे में मान सम्मान से बात की जाए। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर तक का इंतजार कर लो और 8 दिसंबर को प्रदेश की जनता इन्हें बता देंगे कि किस को किस बात का घमंड है और किसकी सरकार आएगी।
