संजीव महाजन,नूरपुर : बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नूरपुर पंचायत के रोज पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट्स लीड कांफ्रेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए अलग-अलग तरह की गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें सभी स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने जहां इस कार्यक्रम में अपने प्रोजेक्ट्स और मॉडल प्रदर्शनी पर लगाए तो वहीं स्कूली छात्रों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने अलग-अलग सुंदर डिजाइन की रंगोली बनाई।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इस कार्यक्रम में बच्चों की ओर से जुड़ी प्रोजेक्ट और मॉडल बनाए गए थे उन पर जानकारी भी बच्चों की ओर से ही उपस्थित लोगों को दी जा रही थी जिससे बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
अभिभाविका अनुपमा जम्मुबाल ने बताया कि रोज पब्लिक स्कूल में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम हो रहा है। इसमें सभी बच्चे बहुत ही आत्मविश्वास से भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है। इसमें बच्चों ने अपनी तरफ से अलग-अलग विषयों पर चार्ट और प्रोजेक्ट बनाए हुए हैं जिसकी वह जानकारी बहुत ही बेहतरीन ढंग से बता रहे हैं।
वहीं कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा प्रगति ने कहा कि हमारे रोज पब्लिक स्कूल में आज अलग अलग तरह के कला ओर प्रोजेक्ट की प्रतियोगिता हो रही है। इसमें बच्चों ने प्रोजेक्ट ओर मॉडल बना कर शामिल किए हैं और बच्चे उस बारे यहां आए अपने परिजनों को भी समझा रहे हैं। इसके साथ यहां आज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें बच्चे अलग अलग तरह की रंगोली बना रहे है।
स्टूडेंट्स लीड कॉन्फ्रेंस की एक्सिलेंस मैनेजर दीपशिखा ने कहा कि हम यहां पर आते हैं और यहां बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं। हम चैक करते हैं कि स्कूल में जो सिखाया जा रहा वह नियमानुसार है या नहीं। हमारा मक़सद किताबें बेचना ही नहीं होता है हम समय-समय पर इस बात तो जरुर देखते हैं कि बच्चों को हर विषय सही से समझ आ भी रहा है या नहीं । उन्होंने बताया कि आज यहां पर जो स्टूडेंट्स लीड कान्फ्रेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है और बच्चों के परिजन यहां आए हुए हैं वह भी देख रहे हैं कि उनका बच्चा किसी तरह अलग-अलग प्रतियोगिता में क्या कर रहा है। बच्चों ने जो प्रोजेक्ट ओर मॉडल बनाए हुए हैं उनके बारे में बच्चें अपने परिजनों ओर अध्यापकों को बता रहे हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है ।
