राकेश,ऊना: श्री गुरु रविदास महाराज के 646 वें प्रकाश पर्व प्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई और कई आयोजन भी किए गए। इसी कड़ी में जिला ऊना के रायपुर सहोड़ा गांव में भी रविदास समाज से जुड़े हुए लोगों ने रविदास महारा के प्रकाश पर्व को लेकर शोभा यात्रा निकाली। यह शोभायात्रा रायपुर गांव से शुरू होकर बसदेहडा से मेहतपुर होते हुए कलसेडा से मेन बाजार से वापस रविदास मंदिर रायपुर में समाप्त हुई।
शोभायात्रा में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। वहीं श्री गुरु रविदास महाराज जी की वाणी का गुणगान भी इस दौरान किया गया। श्री गुरु राविदास मंदिर कमेटी सदस्य ने बताया रविदास महाराज के 646 वें प्रकाश पर्व को 5 फरवरी को मनाया जा रहा हैं। उससे पहले आज शहर में भव्य शोभायात्रा का आगाज किया गया हैं जिसमें भारी तादाद में गुरुरविदास समाज से जुड़े हुए लोगों ने भाग लिया।
